WAN क्या है – What is WAN in Hindi – कम्प्यूटर नेटवर्क

WAN – वैन

Full form of WAN

The full form of WAN is – Wide Area Network.

WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network) अर्थात व्यापक क्षेत्र नेटवर्क है।

Definition of WAN | वैन की परिभाषा

WAN, व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, राष्ट्र या विश्व स्तर पर फैला नेटवर्क का जाल है जिसके अंतर्गत एक प्रदेश, देश या फिर पूरी दुनिया के कंप्यूटर व छोटे-बड़े नेटवर्क आपस में जुड़े होते हैं।

वैन में दो या दो से अधिक LANs (लोकल एरिया नेटवर्क्स) एवं अलग-अलग कंप्यूटर्स को आपस में जोड़ा जा सकता है ये सभी आपस में वायर्ड माध्यम – टेलीफोन लाइन्स या फिर वायरलेस माध्यम – उपग्रह संचार (satellite links), Micro wave , Radio wave, (रेडियो तरंग) इत्यादि का उपयोग कर जुड़े होते हैं।

 

WAN के उदा० | Examples of  WAN

WAN का सबसे अच्छा उदाहरण – इंटरनेट है जो लंबी से लंबी दूरी पर स्थित यूजर्स को आपस में जोड़ता है। यह नेटवर्क भौगोलिक दूरी की दृष्टि से शहरों, राज्यों और देशों की सीमाओं को भी पार करता है।

इंटरनेट के अलावा बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली एटीएम सुविधा (ATM facilities) भी WAN का ही उदाहरण है जिसके द्वारा हम किसी भी एटीएम मशीन से कहीं से भी पैसा निकाल सकते हैं।

वैन के द्वारा कार्यालय / ऑफिस के LANs जो भौगोलिक रूप से बड़े स्तर पर देश, विदेश तक फैले हुए हैं उनको कारपोरेट वैन के प्रयोग के द्वारा आपस में एक-दूसरे से जोड़ा जा सकता है।

जैसे – किसी मल्टीनेशनल कंपनी जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज की विभिन्न शाखाओं, जो कि देश व विदेश के विभिन्न कोनों पर मौजूद हैं को आपस में जोड़ने के लिए तैयार किया गया नेटवर्क WAN का प्रमुख उदाहरण है।

अलग-अलग देशों में फैले नेटवर्क आपस में WAN के माध्यम से आपस में जुड़े रहते हैं।

 

Wide Area Network  (WAN) का निर्माण

WAN का निर्माण निजी (Private) तौर पर और सार्वजनिक (Public) तौर पर दोनों तरीकों से किया जा सकता है!

निजी तौर पर वैन का निर्माण –  प्राइवेट नेटवर्क – Private WAN

किसी भी संस्था के लिए प्राइवेट वैन का निर्माण करने के लिए टेलीफोन लाइन, लीज (किराए) पर ली जाती है जिसे लीज्ड टेलीफोन लाइन कहते हैं।

सार्वजनिक तौर पर वैन का निर्माण – पब्लिक नेटवर्क – Public WAN

पब्लिक  वैन का निर्माण सरकारी टेलीकम्युनिकेशन एजेंसीज / संस्थाओं के द्वारा किया जाता है जिसके अंतर्गत डेटा ट्रांसमिशन व स्विचिंग की सुविधाएं विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदान की जाती हैं।

 

कुछ WAN के नाम व उदाहरण –

आर्पानेट (ARPANET) – विश्व का प्रथम कम्प्यूटर नेटवर्क, जिसने इंन्टरनेट की नींव रखी, जो कि US Defense Department द्वारा विकसित किया गया था।

इण्डोनेट (INDONET) – CMC (Computer Management Corporation Private Limited) द्वारा विकसित किया गया।

NIC NET – (NIC = National Information Centre)

SBI NET – (SBI)

SWIFTSociety for Worldwide Interbank Financial Transactions – एक नॉन प्रॉफिटेबल संस्था है जिसका काम इसमें सम्मिलित विभिन्न बैंकों के बीच बहुत ही तेज गति से मनी (पैसे), संदेश व बैंक स्टेटमेंट्स का आदान- प्रदान करना है साथ ही इन सभी कामों को करने में लगने वाला समय, जिसे ट्रांजैक्शन टाइम कहते हैं बहुत ही कम होता है। इनका वर्किंग टाइम 24×7 अर्थात सातों दिन व 24 घंटे होता है।

 

WAN की विशेषताएं | Characteristics of WAN

WAN के गुण | Features of WAN

WAN की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भौगोलिक दूरी की कोई सीमा नहीं होती है।

यह एक विश्वव्यापी नेटवर्क (वर्ल्ड वाइड नेटवर्क) होता है।

वैन में विभिन्न LANs व computers को आपस में कनेक्ट करने के लिए cables की आवश्यकता नहीं होती है।

 

WAN के लाभ व हानि | Advantages and Disadvantages of  WAN

WAN के लाभ | Advantages of WAN

  1. WAN में भौगोलिक दूरी की कोई सीमा नहीं होती है।
  2. इसके द्वारा किसी भी ऑर्गनाइजेशन के समस्त डेटा को कहीं दूर स्थित यूजर्स access, read, update, share आदि कर सकते हैं।
  3. वैन के द्वारा कई देशों में स्थित किसी संस्था के ब्रांचेस, सब ब्रांचेस, सब्सिडियरी ब्रांचेस, फ्रेंचाइजी आदि को आपस में एक नेटवर्क बनाकर जोड़ा जा सकता है।
  4. WAN में कंप्यूटर्स को कनेक्ट करने के लिए फिजिकल लिंक की आवश्यकता नहीं होती है।
  5. यह अनलिमिटेड data access को सपोर्ट करता है।

WAN की हानियॉं | Disadvantages of WAN | वैन के दोष

  1. WAN को स्थापित (install) व प्रयोग करने की लागत अधिक होती है।
  2. यह बहुत बड़ा और जटिल नेटवर्क होता है।
  3. WAN, लैन की अपेक्षा कम सुरक्षित है। यह विश्वसनीय नही है।
  4. Data ट्रांसफर करने की गति इसकी धीमी होती है।


I hope, आपको यह आर्टिकल – WAN (Wide Area Network) क्या है – What is WAN in Hindi  जरूर पसंद आया होगा।

अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!

Leave a Comment

error: Content is protected !!