जांबी वायरस (Zombie Virus) क्या है? | What is Zombie Virus in Hindi?

जांबी वायरस (Zombie Virus) क्या है? | What is Zombie Virus in Hindi?

Zombie (जांबी) – जांबी वायरस, हमारे computer system या smart phone में इन्टरनेट के जरिए प्रवेश करते हैं और इनके resources पर control रखते हैं। ये virus पहले एक या कुछ computers को संक्रमित करते हैं, फिर इन संक्रमित कम्प्यूटर्स का प्रयोग अन्य दूसरे कम्प्यूटर्स को संक्रमित करने के लिए लॉन्च पैड के रूप में करते हैं। इसके द्वारा मूल अपराधी अपनी पहचान छिपाकर virus को विभिन्न computers में फैलाता रहता है।

जांबी कम्प्यूटर – सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) की भाषा में, जिन computers में virus का attack हो जाता है उन्हें Zombie Computers कहा जाता है। इन computers का उपयोग किसी अन्य computer को virus से संक्रमित कर hack करने के लिए किया जाता है। Criminals सामान्य: illegal (अवैध) activity के लिए संक्रमित कम्प्यूटर का ही उपयोग करते हैं ताकि उनकी पहचान छुपी रहे।

बॉटनेट (Botnet) – जांबी कम्प्यूटर का समूह बॉटनेट कहलाता है। एवं बॉटनेट को जांबी आर्मी के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग अन्य कम्प्यूटर्स को संक्रमित कर, नुकसान पहुँचाने के लिए किया जाता है।


I hope, आपको यह आर्टिकल -जांबी वायरस (Zombie Virus) क्या है? | What is Zombie Virus in Hindi? जरूर पसंद आया होगा।

अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!

Leave a Comment

error: Content is protected !!