सुपर कम्प्यूटर क्‍या है – What is Super Computer in Hindi

Today, We will know – What is Super Computer in  Hindi

सुपर कम्प्यूटर क्या है ? | विशेषताएँ | उपयोग

सुपर कम्प्यूटर-

सुपर कम्प्यूटर क्‍या है? | What is Super Computer in Hindi

सुपर कम्प्यूटर्स अब तक के सबसे ज्यादा शक्तिशाली कम्प्यूटर हैं। इसकी संग्रहण क्षमता व गति (speed) अत्यधिक तीव्र होती है। इनमें हजारों माइक्रोप्रोसैसर का इस्तेमाल होता है।

इसमें अनेक CPU (Central Processing Unit) समानान्तर क्रम में कार्य करते हैं जिसे Parallel Processing (समानान्तर प्रक्रिया) कहतें हैं। इसका मतलब हैं कि Super Computer में multi-processing तथा parallel processing (समानान्तर प्रोसेसिंग) का इस्तेमाल किया जाता है।

इनका प्रयोग जटिल व उच्च कोटि की गणनाओं व प्रक्रियाओं को perform करवाने के लिए किया जाता है।

अगर कीमत की बात करें तो ये सबसे महंगे कम्प्यूटर होते हैं, इनकी कीमत अरबों में होती है। और ये व्यक्तिगत रूप से नही खरीदे जा सकते हैं।

आकार में ये लगभग् एक कमरे के बराबर या उससे भी कई गुना बड़े होते हैं।

इन कम्प्यूटर्स में कई ALU (Arithmetic Logic Unit) होते हैं जिसमें प्रत्येक ALU के लिए एक निश्चित कार्य का निर्धारण होता है तथा ये सभी ALU एक साथ सामान्तर प्रक्रिया में काम करते हैं।

उदाहरण- Cray-1,Cray-2, Cray-XMP-24, PARAM-10000, PARAM ISHAN, PARAM SIDDHI-AI, PRATYUSH, MIHIR, Titan, NEC 500 (NEC जापान की कम्पनी है जिसने विश्व का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर बनाया है।)

What is Super Computer in Hindi
सुपर कम्प्यूटर

विश्व का पहला सुपर कम्प्यूटर  क्रे-1 (Cray-1) है, जिसे अमेरिका की क्रे रिसर्च कम्पनी ने सन् 1976 में बनाया था।

भारत का पहला स्वदेशी सुपर कम्प्यूटर परम-8000 है, जिसे सी-डैक (C-DAC= Centre For Development of Advanced Computing) द्वारा 1991 में बनाया था।

हमारे देश का पहला सुपर कम्प्यूटर  X-MP-14 (एक्स-एमपी-14) है। जिसको 25 मार्च 1989 में भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित किया गया। इस सुपर कम्प्यूटर को भारत ने संयुक्त राष्ट्रअमेरिका से खरीदा था। और इसका प्रयोग मौसम की भविष्यवाणी करने में किया गया।

 

 

सुपर कम्प्यूटर की विशेषताएँ:-

सुपर कम्प्यूटर की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  1. सुपर कम्प्यूटर सबसे शक्तिशाली कम्प्यूटर होते हैं।
  2. ये कम्प्यूटर आकार में बहुत बड़े होते हैं।
  3. इनमें हजारों माइक्रोप्रोसैसर लगे होते हैं।
  4. सुपर कम्प्यूटर सबसे तेज कम्प्यूटर होते हैं। मतलब इनकी, किसी भी कार्य को करने की गति (speed) बहुत ही तेज होती है।
  5. इनमें multi-processing व parallel-processing होती है।
  6. ये डेटा को अत्यधिक तीव्रता के साथ प्रोसेस करने की क्षमता रखते हैं।
  7. ये सबसे महंगे कम्प्यूटर होते हैं। इनकी कीमत अरबों में होती है।
  8. सुपर कम्प्यूटर वॉन न्यूमान सिद्धान्त (Von Neumann Concept) के विपरीत कार्य करता है।
  9. सुपर कम्प्यूटर किसी भी देश की सक्षमता व ताकत को प्रदर्शित करते हैं।

सुपर कम्प्यूटर के उपयोग | Use of Super Computer in Hindi

सुपर कम्प्यूटर का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है:-

  1. मौसम का पूर्वानुमान या भविष्यवाणी करने में।
  2. बड़ी शोध व खोज करने के लिये प्रयोगशालाओं में।
  3. अच्छी क्वालिटी के एनीमेशन व ग्राफिक्स को तैयार करने में।
  4. आन्तरिक्ष यात्रियों को अन्तरिक्ष में भेजने के लिये।
  5. परमाणु अनुसंधान में।
  6. तेल व खनिजों की खोज में।
  7. जटिल व उच्च कोटि की गणनाओं व प्रक्रियाओं को सम्पन्न कराने में।
  8. बायो-मेडिकल अनुसंधान में।
  9. वायुयान (एयरक्राफ्ट) के डिजाइन व निर्माण में।
  10. रिमोट सेन्सिगं में।
  11. तथा विज्ञान व तकनीकी के अन्य क्षेत्रों में।

 

I hope, आपको यह आर्टिकल – सुपर कम्प्यूटर क्‍या है- What is Super Computer in Hindi  जरूर पसंद आया होगा।

अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!

Leave a Comment

error: Content is protected !!