QR Code क्या है – What is QR Code in Hindi
What is QR Reader in Hindi
QR Code क्या है और इसे कैसे बनाते हैं? | QR Code kya Hai
क्यूआर कोड, एक तरह के चौकोर (स्क्वायर) बारकोड होते हैं, जो कई प्रकार की जानकारी या उस जानकारी को access करने का URL (लिंक) संग्रहित करते हैं। वर्तमान समय में इनका, अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है।
इनका उपयोग डेटा व इंफॉर्मेशन को store (संग्रहित) करने के लिए किया जाता है।
ये 2D (two dimensional) मैट्रिक्स-बारकोड की तरह, चौकोर डिजिटल कोड होतें है। और केवल मशीन यानी कि, QR Reader द्वारा ही read किये जाते हैं।
Full form of QR Code
QR Code का Full form – Quick Response Code होता है।
क्यूआर कोड का पूरा नाम – क्विक रिस्पांस कोड होता है। हिन्दी में इसे त्वरित प्रतिक्रिया कोड कहते हैं।
Invention of QR Code
क्यूआर कोड का सर्वप्रथम इन्वेंशन (अविष्कार) 1994 में, जापान की एक आटोमोटिव कंपनी, जिसका नाम Denso wave है, के Masahiro Hara (मासाहिरो हरा) ने किया था।
क्यूआर कोड द्वारा store (संग्रहित) की जाने वाली जानकारियॉं
QR Code द्वारा, निम्न प्रकार की जानकारी संग्रहित की जा सकती है-
- किसी भी वेबसाइट का URL (पता)
- कोई भी Text,
- Audio, Video, Picture
- Contact details
- Location (Google map)
- Phone number
- Event Details
- WiFi का नाम व पासवर्ड
- Payment details and Payment amount
- किसी भी product की जानकारी आदि स्टोर (संग्रहित) की जा सकती है।
इनमें से कोई भी जानकारी, आप क्यूआर कोड में स्टोर कर, क्यूआर कोड को, स्मार्ट फोन या टैबलेट के माध्यम से शेयर कर सकते हैं, या प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट करके कहीं भी यूज कर सकते हैं।
Type of QR Code in Hindi | क्यूआर कोड के प्रकार
ये मुख्यत: दो ही प्रकार के होते हैं-
- Dynamic QR Code (गतिशील क्यूआर कोड)
- Static QR Code (स्थिर क्यूआर कोड)
Dynamic QR Code (गतिशील क्यूआर कोड)
डायनामिक क्यूआर कोड को लाइव क्यूआर कोड (live QR Code) भी कहा जाता है। इस QR Code में store की गई जानकारी edit या change की जा सकती है, बिना नया कोड बनाये ही।
Static QR Code (स्थिर क्यूआर कोड)
इस QR Code में एक बार स्टोर की गई जानकारी, edit या change नही की जा सकती है। अगर जानकारी edit या change करना हो तो आपको हर बार नया QR Code बनाना पड़ता है।
QR Reader या QR Scanner या QR Code Reader
एक ऐसी डिवाइस जो QR Code को स्कैन करके, read करती है, QR Code Reader या QR Scanner कहलाती है।
सामान्यत: QR Scanner या QR Reader के रूप में, हमारा कैमरा युक्त smart phone कार्य करता है। तो स्मार्ट फोन ही QR Reader हैै। इसके लिए हमें अपने फोन में, एक QR Reader App या Software इन्स्टॉल करना पड़ता है।
Apple, Android, Windows, Blackberry आदि सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ऐप्स बने हुए हैं, जो QR Code को read and write (पढ़ने व create करने) दोनों की सुविधा प्रदान करते हैं।
यहॉं तक कि, नये आने वाले स्मार्टफोन्स में, ऐसी भी सुविधा दी जा रही है कि, आपके फोन का कैमरा ही QR Code को Read कर लेता है, आपको किसी भी तरह के QR Code Reader साफ्टवेयर या ऐप्स को install करने की जरूरत नही पड़ती है।
क्यूआर कोड को क्रिएट करना | How to create QR Code in Hindi
Payment वाले QR Code को create (write) करने व read करने की सुविधा लगभग् सभी प्रकार के बैंकों के UPI / BHIM जैसे Apps व Digital Wallet प्रदान करते हैं।
Information (जानकारी/सूचना) को Store करने वाले QR Code को create करने के स्टेप्स-
- अपने smart phone या Tablet के लिए QR रीडर App को Install करना।
- Menu में से Create QR Code के Option को click करना।
- जिस तरह की जानकारी के लिए आप QR Code बनाना चाहते हैं, लिस्ट में से उसका चयन करें।
- उस जानकारी को Type करें। तथा ok या done बटन पर क्लिक करें। आप का QR Code तैयार।
इस QR Code को आप अपने जरूरत के अनुसार शेयर या प्रिंट कर सकते हैं। जिस भी व्यक्ति को आप अपना QR Code प्रदान करेंगे वह QR Code Reader की मदद से उस जानकारी को देख या पढ़ पाएगा।
क्यूआर कोड को Read करना | How to Read QR Code in Hindi
- क्यूआर रीडर ऐप को अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में इंस्टॉल करें।
- इस app को open करें।
- Open करते ही कंप्यूटर या स्मार्टफोन से जुड़ा या लगा हुआ कैमरा ऑटोमैटिकली Active हो जाता है।
- QR Code को कैमरे की सीध में रखें और डिवाइस (टैबलेट या स्मार्टफोन) को तब तक इसी तरह पकड़े रहे, जब तक कि QR Reader app द्वारा QR Code में स्टोर जानकारी ना दिखा दी जाए।
इस तरह से QR Reader app की मदद से, QR Code को read किया जा सकता है।
QR Code के लाभ व हानि | Advantage and disadvantage of QR code in Hindi
Pros and cons of QR Code in Hindi
QR Code के लाभ – Advantage of QR code in Hindi
- अनेकों तरह की सूचना को संग्रहित करने में सक्षम।
- सूचना का प्रसार, तीव्र गति से संभव।
- समय की अत्यधिक बचत।
- उपयोग करने में सुविधाजनक और आसान।
- डेटा व इंफॉर्मेशन को स्टोर करने की अच्छी क्षमता, यूपीसी बारकोड (UPC : Universal Product Code) की तुलना में।
- QR Reader द्वारा तुरंत पढ़ने योग्य।
- Error (गलती) की संभावना ना के बराबर।
QR Code के दोष/हानि – Disdvantage of QR code in Hindi
- ये केवल मशीन / QR Reader के द्वारा ही पढ़े जा सकते हैं। इनको मनुष्य द्वारा सीधे पढ़ा व समझा नहीं जा सकता।
- इंफॉर्मेशन की प्राइवेसी (privacy) संभव नहीं। कोई भी QR Code को स्कैन कर information को read या access कर सकता है।
I hope, आपको यह आर्टिकल- QR Code क्या है – What is QR Code in Hindi- जरूर पसंद आया होगा।
अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!