Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the custom-migrator domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/yourcomputer/domains/yourcomputernotes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-wp-migration domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/yourcomputer/domains/yourcomputernotes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Floppy disk क्या है - What is Floppy disk in Hindi - Your Computer Notes

Floppy disk क्या है – What is Floppy disk

Floppy disk अथवा Diskette (डिस्केट) and Physical structure of Floppy disk

फ्लॉपी डिस्क, एक सॉफ्ट मैग्नेटिक डिस्क होती है जो लचीले, माइलार (mylar) पदार्थ की बनी होती है जिस पर चुंबकीय पदार्थ (आयरन ऑक्साइड) की पतली परत का लेप होता है एवं कठोर, वर्गाकार प्लास्टिक के आवरण (jacket) में बंद होती है, ताकि धूल, मिट्टी, हवा, खरोंच आदि से सुरक्षित रह सके।

यह flexible, नाजुक, वृत्ताकार एवं चपटी डिस्क होती है इसे Floppies अथवा Diskette (डिस्केट)  भी कहते हैं।

फ्लॉपी डिस्क को प्रयोग करने के लिए फ्लॉपी डिस्क ड्राइव्स की आवश्यकता होगी अर्थात फ्लॉपी डिस्क ड्राइव की सहायता से फ्लॉपी डिस्क में read एवं write की प्रक्रिया संपन्न होती है।

यह एक पोर्टेबल एवं एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस है क्योंकि उपयोग होने के बाद इसे फ्लॉपी ड्राइव से निकाल सकते हैं।

Hard disk के समान ही floppy disk की दोनों सतहों पर tracks एवं sectors होते हैं, जिसमें रीड/राइट हेड की मदद से डेटा को स्टोर एवं एक्सेस किया जाता है।

पर फ्लॉपी डिस्क में केवल एक ही disk (चकती) होती है जिस पर मैग्नेटिक पैटर्न के रूप में सूचनाएं संग्रहित की जाती हैं।

इस डिस्क के घूमने की गति 360 RPM होती है।

एक स्टैंडर्ड floppy disk में 40 या 80 tracks होते हैं एवं 9,15,18 sectors होते हैं। प्रत्येक सेक्टर में अधिकतम 512 बाइट डेटा संग्रहित किया जा सकता है।

चूँकि फ्लॉपी डिस्क में केवल एक ही disk होती है इसलिए इसमें HDD की तरह cylinder की अवधारणा नही होती है।

Floppy Disk में Tracks एवं Sector

Size /Types of floppy disk – फ्लॉपी डिस्क के आकार / प्रकार

Floppy disk सामान्त: तीन आकार/प्रकार में उपलब्ध है –

  • 8 इन्च फ्लॉपी डिस्क
  • 5.25 इन्च फ्लॉपी डिस्क अथवा मिनी फ्लापी
  • 3.5 इन्च फ्लॉपी डिस्क अथवा माइक्रो फ्लापी

 

8 इन्च फ्लॉपी डिस्क –

1970 के दशक में विकसित की गई।

Data storage capacity – 80 KB से 1.2 MB

8 inch Floppy Disk
8 inch Floppy Disk

5.25 इन्च फ्लॉपी डिस्क अथवा मिनी फ्लापी

सामान्यत: 1980 एवं 1990 के दशक में उपयोग की गई।

इस फ्लॉपी डिस्क का व्यास 5.25 inch (5 ¼ इन्च) होता है। इसको मिनी फ्लापी कहते हैं।

Data storage capacity – 360 KB से 1.2 MB तक होती है।

5.25-inch floppy disk
5.25-inch floppy disk

 

इनके एक सतह में 40 tracks होते हैं। एवं प्रत्येक track में 9 sectors होते हैं। तो एक सतह में 40×9 = 360 sectors हुए।

और दोनों सतहों को मिलाकर 360×2=720 sectors होते हैं।

प्रत्येक सेक्टर 512 बाइट डेटा संग्रहित कर सकता है।

तो इस फ्लॉपी डिस्क की कुल संग्रहण क्षमता 720×512=368640 बाइट अर्थात 368640/1024= 360 KB

(चूँकि 1 KB=1024 बाइट एवं 1MB=1024 KB)

एक अन्य दूसरी प्रकार की 5.25 इन्च व्यास वाली फ्लॉपी डिस्क के एक सतह में 80 tracks होते हैं, एवं एक track में 15 sectors होते हैं। अर्थात 80×15=1200 sectors प्रति सतह।

तो दोनों सतहों को मिलाकर 2400 sectors हो जाते हैं।

हर सेक्टर में 512 बाइट डेटा संग्रहित किया जा सकता है तो इस प्रकार इस फ्लॉपी डिस्क की कुल संग्रहण क्षमता 2400×512=1228800 बाइट अर्थात 1228800/1024=1.2MB

 

3.5 इन्च फ्लॉपी डिस्क अथवा माइक्रो फ्लापी

1980 के दशक के अंत से 1990 के दशक के अंत तक और यहां तक कि 2000 के दशक की शुरुआत में भी लोकप्रिय थी।

इस फ्लॉपी डिस्क का व्यास 3.5 इन्च (3 ½ inch) होता है। इसको माइक्रो फ्लापी कहते हैं।

Data storage capacity – मुख्य रूप से 1.44MB, सबसे ज्यादा प्रचलित थी।

पर इसकी क्षमता डेटा को संग्रहित करने की 720KB से लेकर 2.88 MB तक है।

यह 5.25 इन्च वाली फ्लॉपी डिस्क से छोटी व ज्यादा टिकाऊ होती है। इसका  प्रयोग सर्वप्रथम Apple computer में किया गया था। यह कठोर प्लास्टिक के आवरण (jacket) में सुरक्षित रहती है।

 3.5 inch Floppy Disk
3.5 inch Floppy Disk

फ्लॉपी डिस्क की भौतिक संरचना – Physical structure of Floppy disk

Download eBook - कम्प्यूटर फण्डामेन्टल एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

error: Content is protected !!