स्टार-बस टोपोलॉजी क्या है इसके लाभ व हानि- What is Star-Bus Topology in Hindi
स्टार-बस टोपोलॉजी एक हाइब्रिड नेटवर्क टोपोलॉजी है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी और बस टोपोलॉजी दोनों के तत्वों का मिश्रण है। इसमें स्टार टोपोलॉजी की संरचना और बस टोपोलॉजी की कनेक्शन सुविधा दोनों होती हैं। अर्थात इस टोपोलॉजी में दो या दो अधिक स्टार टोपोलॉजी के केन्द्रीय हब या स्विच आपस में बस टोपोलॉजी की तकनीक द्वारा जुड़े होते हैं।