जानिए उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language) और निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language) के बीच मुख्य अंतर हिंदी में। उदाहरण, विशेषताएँ और उपयोग के साथ सरल तुलना।
उच्च स्तरीय भाषा एवं निम्न स्तरीय भाषा में अन्तर HLL vs. LLL
No. | High Level Language | Low Level Language |
1. | हाई लेवल लैंग्वेज, अल्फान्यूमैरिक कैरक्टर्स एवं स्पेशल कैरक्टर्स से मिलकर बनी होती है। | जबकि लो लेवल लैंग्वेज, बाइनरी कोड (0 व 1) से अथवा निमोनिक कोड (symbols) से मिलकर बनी होती है। |
2. | यह पोर्टेबल लैंग्वेज है। | पोर्टेबल नहीं है। |
3. | मशीन डिपेंडेंट नहीं है। | मशीन डिपेंडेंट है। |
4. | ट्रांसलेटेटर प्रोग्राम की आवश्यकता होती है। | ट्रांसलेटर प्रोग्राम की आवश्यकता नहीं होती है असेंबली भाषा को छोड़कर |
5. | त्रुटि खोजना व त्रुटि को सुधारना (debug करना) अपेक्षाकृत आसान है। | त्रुटि खोजना व त्रुटियों को सुधारना (debug करना) काफी जटिल कार्य है। |
6. | प्रोग्राम्स, मेमोरी में ज्यादा स्पेस लेते हैं। | मेमोरी में कम स्पेस लेते हैं। |
7. | प्रोग्राम का एग्जीक्यूशन अपेक्षाकृत slow होता है। | प्रोग्राम का एग्जीक्यूशन काफी fast होता है। |
8. | सीखने में सरल व उपयोग करने में आसान। | सीखने व उपयोग करने में कठिन। |
9. | वर्तमान समय में व्यापक उपयोग। | वर्तमान समय में सीमित उपयोग। |
10. | प्रोग्रामिंग में कम समय लगता है। | प्रोग्राम में बहुत अधिक समय लगता है। |
11. | नेचुरल लैंग्वेज से निकटता से संबंधित है। | हार्डवेयर (CPU) की भाषा से निकटता से संबंधित है। |
12. | यूजर/ प्रोग्रामर फ्रेंडली। | मशीन/ हार्डवेयर/ सीपीयू फ्रेंडली। |
13. | उच्च स्तरीय भाषा उच्च स्तर का डेटा एब्स्ट्रैक्शन प्रदान करती है। | निम्न स्तरीय भाषा निम्नतम स्तर का डेटा एब्स्ट्रैक्शन प्रदान करती है। |
14. | डेटा एब्स्ट्रैक्शन के अंतर्गत हाई लेवल लैंग्वेज में, वेरिएबल, फंक्शन, क्लास, ऑब्जेक्ट, एल्गोरिदम आदि पर कार्य किया जाता है। | जबकि लो लेवल लैंग्वेज, हार्डवेयर स्पेसिफिक होती है, प्रत्येक कंप्यूटर (CPU) को ध्यान में रखकर प्रोग्रामिंग की जाती है। |
15. | एब्स्ट्रैक्शन के कारण कम कोडिंग की आवश्यकता होती है। | प्रोग्राम को विकसित करने में अत्यधिक कोड लिखना पड़ता है |
16. | उदाहरण – FORTRAN, ALGOL, PL1, Pascal, BASIC, COBOL, Logo, C, C++, Python, Java, Ruby, Swift, C#, PHP, Perl आदि। | उदाहरण – Machine language, Assembly language. |
डेटा एब्स्ट्रैक्शन का अर्थ है – बिना किसी बैकग्राउंड डिटेल्स या एक्सप्लेनेशन के आवश्यक features को प्रस्तुत करना।