रिंग टोपोलॉजी क्या है – इसके लाभ व हानि – What is Ring Topology in Hindi

रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)

Ring Topology, इस प्रकार नेटवर्क में इसके नाम के अनरूप ही सभी computers/ nodes/ devices एक गोलाकार आकृति में एक केबल के द्वारा लगे होते हैं, जिसमें प्रत्येक computer अपने पास वाले computer से cable segment का प्रयोग कर जुड़े होते हैं, और data का आदान-प्रदान करते हैं।

चूँकि इसकी बनावट देखने में गोल आकार की होती है इसीलिए इस सर्कुलर नेटवर्क भी कहते हैं।

इस टोपोलॉजी में कोई host या मुख्य कम्प्यूटर नही होता है। सभी nodes समान इंटेलिजेंस रखते हैं।

रिंग टोपोलॉजी का उदाहरण – Peer-to-Peer Network

Ring Topology में डेटा का आदान-प्रदान

रिंग टोपोलॉजी में data का flow, टोकन पासिंग विधि (Token Passing method) के द्वारा होता है।

अर्थात इस topology में एक computer से भेजे गए  data को दूसरे किसी destination computer द्वारा प्राप्त करने के लिए, data का flow, बीच के सभी computers से होता हुआ destination computer तक पहुँचता है। डेटा प्राप्त करने वाले कम्प्यूटर को यह निर्धारित करना होता है कि या data उनके लिए addressed है या नही, यानी कि यह data उनके लिए ही भेजा गया है या नही।

यदि उन्हीं के लिए भेजा गया है तो वो डेटा को प्राप्त कर लेते हैं, नही तो अगले computer को pass कर देते हैं, जब तक कि  destination computer (गंतव्य कम्प्यूटर) तक न पहुँच जाये।

इस टोपोलॉजी में data का प्रभाव हमेशा एक ही दिशा में होता है परन्तु किसी भी cable या  node में समस्या होने पर दूसरे दिशा में संचार होने लगता है।

रिंग टोपोलॉजी के लाभ व हानि (Advantages and disadvantages of Ring Topology)

रिंग टोपोलॉजी के लाभ (Advantages of Ring Topology)

Ring Topology के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं –

  1. यह network ज्यादा विश्वसनीय होता है, क्योंकि यह किसी एक controlling computer या host पर निर्भर नही करता है।
  2. इस प्रकार की टोपोलॉजी की speed (गति) काफी तेज होती है, क्योंकि केबलिंग सिस्टम का प्रत्येक भाग दो मशीनों के मध्य data flow को handle करता है।
  3. इस Network में यदि कोई एक केबल या computer कार्य करना बंद कर देता है, तब भी यह fail नही होता है, बल्कि‍ दूसरी दिशा की केबल के द्वारा काम किया जा सकता है।
  4. रिंग टोपोलॉजी में केबल की problem को ढूँढ़ना आसान होता है।

रिंग टोपोलॉजी की हानियॉं (Disadvantages of Ring Topology)

Ring Topology के प्रमुख हानियां निम्नलिखित हैं –

  1. रिंग टोपोलॉजी में network की गति network में लगे computers पर निर्भर करती है। यदि कम्प्यूटर्स की संख्या कम है, तो data के आदान-प्रदान की गति ज्यादा होगी। और जैसे-जैसे कम्प्यूटरों की संख्या अधिक होती जाती है तो data के आदान-प्रदान की गति भी कम होती जाती है।
  2. Ring Topology में एक नया computers जोड़ना आसान नही है।
  3. इसमें cable का खर्च ज्यादा होता है।
  4. Ring topology में किसी एक node की असफलता पूरे network को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!