मिनी कम्प्यूटर क्‍या है – What is Mini Computer in Hindi

Mini Computer in Hindi

Mini Computer kya hai? | हिस्ट्री | उपयोग | विशेषताएँ | Mini Computer in Hindi

मिनी कम्प्यूटर किसे कहते हैं?

मिनी कम्प्यूटर को केवल मिनी भी कहतें हैं। ये एक Multi user system होता है, मतलब इसमें एक साथ कई लोग (multi user) काम कर सकते हैं। इस कम्प्यूटर के मुख्य भाग को एक बिल्डिंग में रख दिया जाता है, एवं उसके साथ कई टर्मिनल (क्लाइन्ट कम्प्यूटर) को जोड़ दिया जाता है। सामान्यत: एक मिनी कम्प्यूटर के साथ अलग-अलग आठ users एक साथ काम कर सकते हैं।

यदि इन कम्प्यूटर के आकार की बात करें तो इनका आकार लगभग् माइक्रो कम्प्यूटर के बराबर ही होता है। पर इनकी कार्य करने की क्षमता माइक्रो कम्प्यूटर की तुलना में बहुत अधिक होती हे। प्राय: मिनी कम्प्यूटर्स का प्रयोग व्यापार (Business), बैंकों, फैक्ट्रियों, बीमा कम्पनियों आदि में हिसाब-किताब (records) को व्यवस्थित रूप से रखने जैसे अनेकों कार्यो के लिये किया जाता है।

इन कम्प्यूटर्स के अन्दर एक से ज्यादा CPU (Central Processing Unit) होते हैं। साथ ही स्टोरेज कैपैसिटी, गति व कार्य क्षमता माइक्रो कम्प्यूटर्स की अपेक्षा अधिक होती है, पर मेनफ्रेम कम्प्यूटर की तुलना में कम होती है।

 

मिनी कम्प्यूटर का इतिहास | History of Mini Computer in Hindi

सन 1959 में DEC (Digital Equipment Corporation) ने PDA-1 (Programmable Data Processor-1) बनाकर मिनी कम्प्यूटर उत्पादन की शुरूआत की थी।

इसके अपडेटेड मॉडल PDA-8 में I.C. (Integrated Circuit) उपयोग किया गया जिससे इस कम्प्यूटर का आकार व कीमत दोनो कम हो गये।

इन कम्प्यूटर्स में लगभग् सभी इनपुट-आउटपुट डिवाइसेज जोड़कर कार्य किया जा सकता है।

इन्टेल 80386 (Intel 80386) सुपर चिप का प्रयोग करके मिनी कम्प्यूटर को सुपर मिनी कम्प्यूटर में बदला जा सकता है। जिससे इसकी गति व कार्य क्षमता बढ़ जाती है, और लगभग् 5 लाख संक्रियाऍं (operations) प्रति सेकेण्ड करने में सक्षम हो जाता है। इन्टेल 80386 चिप को i386 या केवल 386 भी कहा जाता है।

Mini Computer kya hai?
उदाहरण- HP 9000, RISC 6000, AS 400, Apple Mac mini आदि।

मिनी कम्प्यूटर की विशेषताएँ | Characteristics of Mini Computer in Hindi

मिनी कम्प्यूटर की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  1. मिनी कम्प्यूटर multi users को support करते हैं, जिससे इसमें कई उपयोगकर्ता एक समय में ही कार्य कर सकते हैं।
  2. इसकी संग्रहण क्षमता व गति (speed) दोनो माइक्रो-कम्प्यूटर की तुलना में अधिक होती है।
  3. मिनी कम्प्यूटर में एक से ज्यादा CPU होते हैं।
  4. इनकी कीमत माइक्रो-कम्प्यूटर से ज्यादा व मेनफ्रेम कम्प्यूटर से कम होती है।
  5. 80386 सुपर चिप का प्रयोग करके इसे सुपर मिनी कम्प्यूटर में बदला जा सकता है।
  6. मिनी कम्प्यूटर की गति 10 से 30 MIPS (मिलियन इन्स्ट्रक्शन प्रति सेकेण्ड) होती है।

मिनी कम्प्यूटर के उपयोग | Uses of Mini Computer in Hindi

मिनी कम्प्यूटर का उपयोग निम्नलिखित कर्यों के लिए किया जाता है-

  1. इनका प्रयोग यात्री आरक्षण-प्रणाली में किया जाता है।
  2. इनका उपयोग लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) में सर्वर बनाने के लिए भी किया जाता है।
  3. बैंकों में बैकिंग कार्यों व बीमा कम्पनियों में इनका प्रयोग किया जाता है।
  4. किसी भी बिजनेस ऑर्गनाइजेशन में कर्मचारियों व उनके वेतन का ब्यौरा, वित्तीय खातों के रख-रखाव, विक्री विश्लेषण, उत्पादन प्लान, व लागत विश्लेषण के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।

 

 

I hope, आपको यह आर्टिकल – मिनी कम्प्यूटर क्‍या है Mini Computer in Hindi  जरूर पसंद आया होगा।

अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!